फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी बस में लगी आग, बाल-बाल बचे यात्री

विज्ञापन
पलिया-दुधवा रोड पर बस में आग लगने के बाद सड़क पर खड़े यात्री। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
पलियाकलां। पलिया-दुधवा रोड पर यात्रियों से भरी एक प्राइवेट बस में अचानक आग लग गई। हालांकि, आग का पता चलते ही यात्री बाहर निकल आए, जिससे किसी को नुकसान नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

कोविड-19 का महानगरों में संक्रमण बढ़ने के बाद वहां से कारी संख्या में प्रवासी व नेपाल के नागरिक नेपाल लौट रहे हैं, जिन्हें पलिया बस यूनियन की एक निजी बस दोपहर 12 बजे के करीब पलिया से गौरीफंटा लेकर जा रही थी। इस दौरान पलिया-दुधवा रोड पर बंशीनगर के पास बस से अचानक धुआं निकलने लगा, जिसपर ड्राइवर ने बस रोक दी। बस रुकते ही सवारियां बाहर आ गईं। गनीमत रही कि आग ज्यादा नहीं फैली, जिससे सभी यात्री सही सलामत नीचे उतर गए। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है। बाद में बस में सवार यात्री दूसरी बसों से अपने ठिकाने की ओर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें