फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहम्मदी में मिट्टी के मलबे में दबकर मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदी। गोमती नदी के किनारे एक मजदूर ट्रॉली में मिट्टी भरते वक्त मिट्टी ढहने से उसके मलबे की चपेट में आकर घायल हो गया, जिसको इलाज के लिए शाहजहांपुर ले जाते वक्त रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव सहदेवा निवासी कलक्टर ने पुलिस को तहरीर में बताया कि उसका 30 वर्षीय इकलौता पुत्र पप्पू गौतम सोमवार दो बजे के करीब ट्रैक्टर ट्रॉली में गोमती नदी किनारे मिट्टी भरने का काम कर रहा था। तभी अचानक मिट्टी ढह जाने से उसके मलबे के नीचे दब गया। गांव वालों ने मिलकर उसे निकाला और हालत नाजुक होने पर शाहजहांपुर के लिए ले गए। जहां, रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।
मृतक के दो लड़के राजकमल, अखिल और दो पुत्री रितिका, कविता समेत पत्नी ज्ञानवती का रो-रोकर बुरा हाल है। इंस्पेक्टर विजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर मिल गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है। ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में ले लिया गया है। मामले की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें