फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुएं में गिरे ग्रामीण की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। थाना खीरी क्षेत्र में आवारा पशु के पीछे पड़ने पर भागे ग्रामीण की कुएं में गिरने से मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

खीरी थाना क्षेत्र के गांव जमुनिया निवासी भानु प्रताप (48) गुरुवार की आधी रात घर से बाहर गए थे। इस बीच उन्हें आवारा पशु ने दौड़ा लिया। डरकर भागे भानु प्रताप कुएं में जा गिरे। किसी के गिरने की आवाज सुनकर चचेरे भाई छोटे लाल मौके पर पहुंचे देखा तो भानु प्रताप कुएं में पड़े थे। उनके शोर मचाने पर परिवार के अन्य लोग और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। परिवार वालों ने ग्रामीणों की मदद से उन्हें बाहर निकालने की कोशिश की। परिजन जब तक उन्हें बाहर निकाल पाते, इससे पहले ही उनकी मौत हो गई। इससे उनके परिवार में कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक फतेह सिंह ने बताया कि परिवार वालों की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें