फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पर्चा निरस्त होने पर लगाया धांधली का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
महेवागंज। ब्लॉक फूलबेहड़ की ग्राम पंचायत सिंगारपुर की उपचुनाव प्रक्रिया में एक उम्मीदवार ने पर्चा निरस्त होने पर चुनाव अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उम्मीदवार ने डीएम और चुनाव आयोग से शिकायत की है।
विज्ञापन

गांव सिंगारपुर में ग्राम प्रधान अमीरजहां की बीमारी के चलते करीब तीन महीने पहले मौत हो गई थी। इसके बाद से यह सीट रिक्त हो गई थी। सिंगारपुर सीट पर 19 फरवरी को उपचुनाव होना है। उपचुनाव में शनिवार को तीन प्रत्याशी नसरीन पत्नी बाबू, आयशा खातून पत्नी मो. शाबान और महनगहा पत्नी रईस अहमद ने अपना नामांकनपत्र दाखिल किया था। नासरीन बानो पूर्व प्रधान अमीर जहां की बेटी और आयशा खातून बहू हैं। प्रक्रिया के दौरान आयशा खातून ने अपना नामांकन वापस ले लिया।
वहीं प्रपत्रों की जांच में उम्र में परिवर्तन की बात कह चुनाव अधिकारी ने महनगहा का पर्चा निरस्त कर दिया। इससे नसरीन बानो के निर्विरोध निर्वाचित होने के आसार बढ़ गए। पर्चा निरस्त होने से नाराज महनगहा व उनके पति रईस ने डीएम, मुख्यमंत्री और चुनाव आयोग को प्रार्थनापत्र भेजकर धांधली का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

आरओ लाल बहादुर और एआरओ रूपचंद ने बताया कि महनगहा की उम्र मतदाता सूची में 42 वर्ष व दाखिल किए गए पर्चे में 37 वर्ष होने के कारण पर्चा निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें