फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मासूम से दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

Wed, 06 May 2026 11:20 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
दुष्कर्म का आरोपी रामजीवन-स्रोत पुलिस
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली क्षेत्र में छह साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, आरोपी की तलाश रामापुर क्षेत्र में की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की। आरोप है कि आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। बचाव में पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी घायल हो गया।
पुलिस के मुताबिक, मंगलवार सुबह मासूम बच्ची घर से स्कूल जाने की बात कहकर निकली थी। दोपहर करीब एक बजे वह घर आई। परिजनों ने बताया कि कुछ देर बाद वह शौच जाने की बात कहकर घर से निकली थी। आरोप है कि पहले से घात लगाए बैठे रत्तासरायं निवासी रामजीवन ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद बच्ची की हालत बिगड़ने पर आरोपी मौके से भाग गया था।
विज्ञापन

परिजनों की सूचना पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी। क्राइम ब्रांच, सर्विलांस और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए और मुखबिरों को भी सक्रिय किया गया।
सहायक पुलिस अधीक्षक विवेक तिवारी ने बताया कि बीती रात करीब एक बजे आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीम दबिश देने पहुंची थीं। इसी दौरान आरोपी रामजीवन ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में उनके पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को हिरासत में लेकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। उपचार के बाद उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। उधर, मासूम बच्ची की हालत में सुधार बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें