फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: उधारी के रुपये मांगने पर विवाद में खौलते दूध में ढकेलने का आरोप

Sun, 19 Oct 2025 11:34 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराबाद। उधारी के रुपये मांगने पर थाना नीमगांव क्षेत्र के भूलनपुर गांव में सत्यप्रकाश वर्मा का रविवार को होटल संचालक से विवाद हो गया। आरोप है कि उसने सत्यप्रकाश को खौलते दूध की कढ़ाई में धकेल दिया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गांव खालेपुरवा निवासी सत्यप्रकाश वर्मा दूध का काम करते हैं। रविवार को वे भूलनपुर गांव में रामपाल के होटल पर गए। इस दौरान सत्यप्रकाश ने उससे दूध के बकाया रुपये मांगे तो दोनों के बीच विवाद होने लगा। इस दौरान सत्यप्रकाश दूध की कढाई में गिरकर झुलस गए।
विज्ञापन

सत्यप्रकाश ने आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसे होटल संचालक ने अपने साथियों के साथ मिलकर दूध की कढ़ाई में धकेल दिया।
इस संबंध में पीड़ित का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। पीड़ित का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायल की हालत में सुधार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें