फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: किशोरी की हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
नीमगांव पुलिस की हिरासत में हत्यारोपी
विज्ञापन
सिकंदराबाद। नीमगांव के एक गांव निवासी छात्रा की गला दबाकर हत्या करने के आरोपी को सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। किशोरी के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। जांच के लिए स्लाइड भेजी जाएगी। उधर, पुलिस ने मृतका की बड़ी बहन काे भी मेडिकल के लिए भेजा है।
विज्ञापन

नीमगांव के एक गांव निवासी युवक ने दर्ज कराए मुकदमे में बताया था कि उसकी सगी बहनें सोमवार की रात एक चारपाई पर सो रही थीं। अचानक बहन की मौत हो गई थी। इस पर परिजन ने अंतिम संस्कार कर दिया। बाद में बड़ी बहन ने बताया कि उसका प्रेमी मिलने आया था। छोटी बहन ने उसे देख लिया तो उसने गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद कब्र से शव निकालकर पोस्टमार्टम कराया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई।
हालांकि, दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई। पुलिस ने सोमवार को किशोरी के हत्यारोपी सचिन को गुलौला मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष नीमगांव अजीत कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कोर्ट में भेजा गया। न्यायालय ने हत्यारोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने मृतका की बड़ी बहन का मेडिकल कराया है। चश्मदीद होने के बावजूद घटना को तीन दिन तक छुपाए रखना बड़ा सवाल है। इसको लेकर गांव में तरह तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस भी कई अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही है। सीओ मितौली सुबोध जायसवाल ने बताया कि पुलिस अलग-अलग कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें