फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: नौकरी का झांसा देकर युवतियों को ले जाने का आरोप

Mon, 15 Jun 2026 11:16 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर। मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र की एक 18 वर्षीय युवती ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवती का आरोप है कि नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसे और दो अन्य युवतियों को घर से ले जाया गया तथा बाद में उन्हें बेचने की साजिश रची जा रही थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के एक युवक का उसके घर आना-जाना था। आरोप है कि युवक ने फोन कर उसे बालगढ़ बुलाया और नौकरी लगवाने तथा रहने के लिए कमरा दिलाने का भरोसा दिया। युवती दो जून को अपनी चचेरी बहन और एक अन्य युवती के साथ गन्ना किसान महाविद्यालय के पास पहुंची।
आरोप है कि वहां मौजूद युवकों ने तीनों को बहला-फुसलाकर ऑटो में बैठाया और रोडवेज बस स्टैंड ले गए। वहां से उन्हें शाहजहांपुर ले जाया गया, जहां दो अन्य लोग भी मिले। इसके बाद सभी को दिल्ली ले जाकर एक कमरे में रखा गया।
विज्ञापन

युवती का आरोप है कि वहां युवक तीनों को छह लाख रुपये में बेचने की बात कर रहे थे। इसकी जानकारी होने पर उन्होंने अपने परिजनों को फोन कर घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिजन तीनों युवतियों को सकुशल घर ले आए, जबकि आरोपी मौके से भाग गए।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर अंकित, पिंटू और राजेश निवासी रेहरिया तथा राजेश निवासी जमुही, शाहजहांपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें