फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: धोखा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
निघासन। महिला की मां का इलाज कराने और जमीन से धन निकालकर देने का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी काे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक एसके मिश्र ने बताया कि सदर कोतवाली की एक महिला ने करमूपुरवा के मौलवी मुन्ना पर झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने कटी बगिया के पास से शनिवार को आरोपी को पकड़कर उसका चालान भेजा है। महिला ने रिपोर्ट में लिखाया था कि झंडी चौकी के एक गांव के तांत्रिक ने मां को ठीक करने और गड़ा धन निकालकर देने का झांसा देकर अदलाबाद जंगल में दुष्कर्म किया। पूजा कराने के लिए तांत्रिक ने 90 हजार रुपये भी ले ठग लिए थे। 15 मार्च को उसकी मां भी मौत हो गई थी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें