फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: डंपर चालक से मारपीट के आरोपी गिरफ्तार

Mon, 24 Nov 2025 11:38 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैलानी। पुलिस ने डंपर चालक से मारपीट करने वाले बस के चालक और परिचालक को गिरफ्तार कर सोमवार को उनका चालान कर दिया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार मौर्य ने बताया कि 19 नवंबर को हंसपुर थाना खुटार निवासी डंपर चालक गुरप्रीत ने तहरीर देकर बताया कि वह भीरा से मलबा गिराकर मैलानी आ रहा था। भीरा मार्ग पर राजनारायनपुर के आगे जंगल में पीछे से आ रही संधू बस सर्विस, पलिया के चालक ने ओवरटेक कर अपनी बस को डंपर के आगे लगाकर चालक, परिचालक और उनके दो साथियों ने उसे और उसके साथी हंसपुर निवासी राजकुमार को लात घूंसों और डंडों से पीटा।
विज्ञापन

पुलिस ने रविवार को बस के मैलानी बाइपास तिराहा पहुंचने पर उसे रोककर आरोपी बस चालक, परिचालक के न मिलने पर बस को सीज कर दिया था। पुलिस ने आरोपियों ग्राम बबौरा थाना मझगई निवासी गुरप्रीत सिंह और विजय नगर थाना हजारा पीलीभीत निवासी सतनाम सिंह को गिरफ्तार कर दोनों का शांतिभंग की आशंका सहित अन्य धाराओं में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें