फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: युवक की मौत के मामले में आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
हत्यारोपी विपिन कुमार। संवाद।
विज्ञापन
बांकेगंज। थाना मैलानी के गंगापुर गांव में कुर्सी की लड़ाई में युवक की मौत के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बांकेगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के गंगापुर गांव में पांच दिन पहले कुर्सी टूटने को लेकर दो पक्षों में हुए संघर्ष में युवक की मौत होने के साथ पांच लोग गंभीर घायल हुए थे।
विज्ञापन

मामले में मृतक जागेश्वर की पत्नी खिलौना देवी की तहरीर पुलिस ने चार लोगों विपिन, भूरे, सुंदर और लक्ष्मी देवी के खिलाफ थाना मैलानी में रिपोर्ट दर्ज कारई थी। इसी क्रम में पुलिस ने दो हत्यारोपियों सुंदर और लक्ष्मी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि दो आरोपी फरार थे। थानाध्यक्ष मैलानी निराला तिवारी ने बताया कि मामले में फरार चल रहे तीसरे आरोपी विपिन को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। चालान काटकर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेजा गया। फरार चल रहे एक अन्य आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें