फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: लेखपाल के बिचौलिये पर रिश्वत लेने और पीटने का आरोप

Wed, 14 Jan 2026 11:02 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
निघासन सीओ कार्यालय के बाहर बैठे प्रगतिशील विश्व मौर्य परिषद के कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
निघासन। तहसील क्षेत्र में जमीन के विभाजन के नाम पर लेखपाल के कथित बिचौलिये पर रिश्वत लेने और पीड़ित को पीटने का मामला सामने आया है। नाराज प्रगतिशील विश्व मौर्य परिषद के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को विरोध-प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया।
विज्ञापन

परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष उमेश कुमार मौर्य के नेतृत्व में मौर्य समाज के लोग हाथों में आरोपी को गिरफ्तार करो लिखी तख्ती लेकर एसडीएम सहित सीओ कार्यालय पहुंचे। फर्श पर बैठकर धरना दिया। ज्ञापन में बताया कि धर्मेंद्र कुमार निवासी दुलहीपुरवा ने करीब 14 महीने पहले कुर्रा विभाजन के लिए क्षेत्रीय लेखपाल को जसवंत के माध्यम से 20 हजार रुपये दिए थे।
आरोप है कि जब धर्मेंद्र ने रुपये मांगे तो जसवंत ने रकम लेखपाल तक पहुंचाने की बात कहकर लौटाने से मना कर दिया। इस बातचीत की रिकॉर्डिंग पीड़ित के पास होने का दावा किया गया है। पीड़ित ने 16 दिसंबर को एसडीएम निघासन से शिकायत भी की लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

आरोप है कि मंगलवार को जसवंत ने तमंचे के बल पर धर्मेंद्र का अपहरण कर लिया और सुहेली बैराज से निकलने वाली पढ़ुआ नहर के किनारे ले जाकर उसकी पिटाई की। सादे कागजों पर हस्ताक्षर भी कराए और बाद में ढखेरवा चौराहे पर छोड़ दिया।
पीड़ित का कहना है कि पढ़ुआ पुलिस को सूचना देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। प्रगतिशील विश्व मौर्य परिषद ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पढ़ुआ थाना प्रभारी विवेक कुमार उपाध्याय ने बताया कि एफआईआर दर्जकर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपित जसवंत गुप्ता ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि पंचायत चुनाव को लेकर साजिश के तहत उन्हें बदनाम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें