फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग हादसों में लेखपाल सहित पांच जख्मी, दो लखनऊ रेफर

Sat, 14 Feb 2015 07:41 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर जिले के भदफर क्षेत्र में तैनात लेखपाल 50 वर्षीय राजेंद्र गुप्ता निवासी कनौजिया कॉलोनी को बाइक से नकहा की ओर से आते शुक्रवार की देर शाम राजापुर रेलवे क्रासिंग के पास सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गए। सूचना पाकर मोहल्ले केे तमाम लोग मौके पर पहुंच गए और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत गंभीर बताते हुए डॉक्टर ने लखनऊ रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

धौरहरा/ईसानगर। लखनऊ से सरिया लाद कर बहराइच जा रहा ट्रक खमरिया के पास शारदा पुल पर विपरीत दिशा से आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराकर पलट गया। जिसकी चपेट में आकर ट्रक चालक प्रदीप सिंह और सहायक रोहित निवासी सीतापुर घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी खमरिया में भर्ती कराया गया है। इसी क्रम में ईसानगर थाना क्षेत्र के हसनपुर कटौली गए खमरिया के राजेन्द्र गुप्ता व मोचनापुर के सिददीकी अहमद की बाइक आमने-सामने टकरा र्गइं। जिससे दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया है। राजेंद्र गुप्ता की हालत नाजुक होने पर उन्हें लखनऊ रेफ र कर दिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें