फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: लेखपाल पर 20 हजार वसूलने के आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
धौरहरा। तहसील क्षेत्र की एक महिला ने भूमि की पैमाइश को लेकर क्षेत्रीय लेखपाल पर 20 हजार रुपये लेने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

तहसील धौरहरा के परगना फिरोजाबाद के ग्राम पकरिया मजरा साहबनगर निवासी मीनादेवी पत्नी मुन्नू ने शुक्रवार को एसडीएम धीरेंद्र सिंह को प्रार्थनापत्र देते हुए बताया कि तीन वर्ष पहले उसके पति की मौत हो चुकी है। गांव में आबादी की जगह पर शौचालय, घूरा और पेड़ लगे हैं। जेठ ने उसे अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

मामले में क्षेत्रीय लेखपाल से पैमाइश की गुहार लगाई तो 20 हजार रुपये वसूल लिए और पैमाइश भी नहीं की। एसडीएम धीरेंद्र सिंह ने थाना प्रभारी खमरिया को मामले में जांच के आदेश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें