फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सोलर पैनल चुराकर भाग रहे चोरों की ट्रैक्टर-ट्रॉली नहर में पलटी

विज्ञापन
जमुना बाद फार्म से सोलर पैनल चुराकर भागते समय नहर में पलटी ट्रैक्टर ट्राली
विज्ञापन
अलीगंज। जमुनाबाद गन्ना शोध केंद्र क्षेत्र से 15 सोलर पैनल चोरी कर ले जा रहे चोरों की ट्रैक्टर-ट्रॉली शारदा ब्रांच नहर में पलट गई। इससे हड़बड़ा कर चोर सारा सामान छोड़ वहां से भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली और सोलर पैनल नहर के पानी से निकलवाकर अपने कब्जे में ले लिए।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह एक ट्रैक्टर-ट्रॉली शारदा ब्रांच नहर में मठिया के पास पलटी मिली। पास में ही एक सोलर पैनल पड़ा था। बताया गया कि चोर जमुनाबाद गन्ना शोध केंद्र एरिया से 15 सोलर पैनल चोरी कर ट्रैक्टर में भरकर भाग रहे थे। तभी हड़बड़ाहट में ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। फार्म के अधिकारियों ने पुलिस को सूचना देकर गोताखोर उत्तम कुमार, सुमित कुमार, पिंटू के माध्यम से नहर के पानी के अंदर पड़े पैनलों को निकलवाया।
प्रक्षेत्र प्रभारी डॉ. सरनाम सिंह ने बताया कि सुबह छह बजे गार्ड बाबूराम, मुनीश ने घटना की जानकारी दी। फार्म के कृषि वैज्ञानिक डॉ. अजय कुमार तिवारी ने बताया कि इससे पूर्व भी पैनलों की चोरी का प्रयास किया गया था लेकिन वह असफल रहे थे। प्रक्षेत्र प्रभारी डॉ. सरनाम सिंह ने मामले की तहरीर पुलिस को दे दी है। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली और सोलर पैनल अपने कब्जे में लेकर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें