फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाता धारकों ने ढखेरवा बैंक में ताला जड़कर काटा हंगामा

Fri, 24 Mar 2017 10:38 PM IST
लखीमपुर, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सरपताहा के बैंक मित्र के करोड़ों रुपये डकारने का मामला
एक महिला बेहोश, सीएचसी में भर्ती
पुलिस ने जोनल मैनेजर को लिया हिरासत में, छोड़ा 
क्षेत्र के सरपतहा गांव में संचालित मिनी बैंक शाखा के बैंकमित्र द्वारा एक करोड़ रुपये डकारने के मामले में एक साल से कार्रवाई न होने से नाराज उपभोक्ताओं ने शुक्रवार को एक बार फिर बैंक में ताला जड़ते हुए जमकर हंगामा काटा। इससे करीब तीन घंटे तक लेनदेन बंद रहा। नाराज उपभोक्ताओं ने जनरेटर और बिजली की सप्लाई भी बंद कर दी। हंगामा होते हुए देखकर पैसा लेने आई जटपुरवा निवासी नंदरानी बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में उसे रमियाबेहड़ सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। पुलिस ने मिनी बैंक शाखा के जोनल मैनेजर को हिरासत में ले लिया। बाद उन्हें छोड़ दिया गया।   
इलाहाबाद बैंक ने एक मिनी शाखा सरपतहा गांव में है। मिनी बैंक में पठानन पुरवा निवासी शकील को बैंक मित्र बनाया गया था। क्षेत्रीय लोगों ने इस बैंकमित्र से खाता खुलवाकर लाखों रुपये जमा किए थे। कुछ दिनों तक आने के बाद बैंकमित्र ने बैंक आना बंद कर दिया। खाता धारक महीनों से तहसील दिवस और तहसील मुख्यालय में धरना प्रदर्शन करते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। आरोप हैं कि इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस ने रिपोर्ट तो दर्ज नहीं की, लेकिन बैंकमित्र के घर दबिश दी। पुलिस के अनुसार वह करीब छह माह से घर नहीं आया हैं। 
विज्ञापन

नाराज दर्जनों खाता धारक शुक्रवार को ढखेरवा इलाहाबाद बैंक शाखा पहुंचे और बैंक पर ताला जड़कर प्रदर्शन करते हुए बैंक प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए। प्रदर्शन कर रहे खाता धारकों को कोतवाल डीसी मिश्रा, ढखेरवा चौकी प्रभारी महेंद्र गंगवार और पढुआ चौकी प्रभारी खादिम सज्जाद ने किसी तरह से शांत कराते हुए बैंक खुलवाई। खाता धारक मुन्नी ने एक लाख तीस हजार, योगेंद्र के एक लाख छियालीस हजार, भगौती  के 80 हजार, शमशाद के 80 हजार, सर्वजीत कौर के दो लाख बारह हजार सहित  सैकड़ों खाता धारकों के करीब एक करोड़ रुपये गबन कर बैंकमित्र बैंक बंद कर पिछले छह माह से लापता बताया जा रहा है। 
विज्ञापन

खाता धारकों का आरोप है क़ि छह माह से यह प्रकरण चल रहा है लेकिन बैंक शाखा के उच्च अधिकारी अनजान बने हुए हैं। इस हंगामें के दौरान बैंक से पैसा निकालने आई नंदरानी बेहोश हो गई। उसके बेहोश होते ही वहां अफरा तफरी मच गई। पुलिस ने उसे एंबुलेंस से रमियाबेहड़ सीएचसी में भर्ती कराया हैं। मिनी बैंक के जोनल मैनेजर अरविंद को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बाद में उसे छोड़ दिया गया। कोतवाल डीसी मिश्रा ने बताया कि सुपरवाइजर विमल और जोनल मैनेजर अरविंद को कार्रवाई न करने पर फटकार लगाते हुए बैंकमित्र के खिलाफ तहरीर देने को कहा हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें