फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी में दीवारें गिरने से बालक समेत दो की मौत, दो गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
धौरहरा/ईसानगर (लखीमपुर खीरी)। मंगलवार को तेज आंधी के साथ हुई बारिश में एक घर की पक्की दीवार गिरने से बालक सहित दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क किनारे लगे पेड़ और छप्पर-टिनशेड टूटकर उड़ गए।
विज्ञापन

आंधी और बारिश से थाना क्षेत्र के गांव हटवा मजरा रुद्रपुर में श्रीराम के घर की पक्की दीवार गिर गई, जिसके मलबे में दबने से श्रीराम के पुत्र 25 वर्षीय लोकराम की मौत हो गई। जबकि इसी गांव की एक महिला रजनी देवी पत्नी भगौती प्रसाद छप्पर के नीचे दबने से घायल हो गई, जिन्हें एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ईसानगर में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा ईसानगर थाना क्षेत्र के बीरसिंहपुर गांव निवासी उमेश रस्तोगी के घर की कच्ची दीवार और छप्पर गिर गया, जिससे मलबे में दबकर पांच वर्षीय शुभम रस्तोगी पुत्र उमेश रस्तोगी और 17 वर्षीय दीपक रस्तोगी पुत्र बबलू रस्तोगी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ईसानगर में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान पांच वर्षीय शुभम रस्तोगी ने दम तोड़ दिया। इसके अलावा क्षेत्र में सैकड़ों पेड़ गिर गए। बिजली के तार और खंभे गिरने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
सभी क्षेत्रीय लेखपालों को जान माल की क्षति के आकलन के लिए लगाया गया है। मृतकों के परिवारों को जल्द ही शासन से अनुमन्य धनराशि उनके बैंक खाते में भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-एस सुधाकरन, एसडीएम, धौरहरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें