फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गड्ढे में भरे पानी में डूब कर बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। लखीमपुर रोड स्थित कुनैठिया गांव में एक आठ वर्षीय बालक की पानी भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। बालक बकरी चराने गया था।
विज्ञापन

गांव निवासी शमसुद्दीन का आठ वर्षीय पुत्र भोला गांव के निकट बकरी चराने गया था। काफी देर तक वापस न आने पर परिजन और ग्रामीण बच्चे की तलाश करने लगे। तभी किसी ने बताया कि भोला पानी भरे गड्ढे की ओर गया था। इस पर परिजन मौके पर जाने के लिये दौड़े। लोगों ने जब गड्ढे में घुसकर तलाश की दो बच्चा डूबा हुआ मिला। फौरन बच्चे को डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। गांव वालों ने बताया कि गड्ढा ईंट भट्टा परिसर में है। जिसे मिट्टी निकालने के लिए खोदा गया था। बच्चा उस तरफ बकरी चलाने के लिए गया था। बताया गया कि मृतक बालक का परिवार मजदूरी पेशा है। परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी है। एसआई अनेक पाल सिंह ने बताया कि इस तरह की घटना की कोई जानकारी नहीं है। ना ही कोई तहरीर आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें