फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांकेगंज। पच्चापुर गांव में करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना मैलानी क्षेत्र के बांकेगंज पुलिस चौकी अंतर्गत ग्रंट नंबर 11 पंचायत के पच्चापुर गांव निवासी रामस्वरूप का 40 वर्षीय पुत्र तेजराम सोमवार सवेरे करीब दस बजे घर के अंदर लगे केबल को ठीक कर रहा था। इस दौरान उसका कटे तार में हाथ छू गया। करंट लगने वह जमीन पर गिरकर बेहोश हो गया। यह देख परिजन के होश उड़ गए। परिजन आनन-फानन में तेजराम को इलाज के लिए गोला सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें