फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो की मौत, चौकी इंचार्ज समेत चार घायल

विज्ञापन
पलिया सीएचसी में घायल चौकी इंचार्ज। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
महंगापुर (लखीमपुर खीरी)। संपूर्णानगर रोड पर अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि परसपुर चौकी इंचार्ज समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

नेपाल के बेलौरी निवासी राजू अपने दोस्त के साथ संपूर्णानगर किसी काम से आया था। यहां से वापस देर रात नेपाल जा रहा था, वह हेलमेट लगाए था। इस दौरान अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिसमें बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप घायल हो गए। जिनको इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलिया लाया गया। जहां, डॉक्टरों ने राजू को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।
दूसरी घटना में गदनियां के पास चौकी इंचार्ज परसपुर संजीव कुमार हमराही सिपाहियों के साथ चेकिंग कर रहे थे। बताया जाता है कि संपूर्णानगर की तरफ से तेज रफ्तार आ रहे एक बाइक सवार ने चौकी इंचार्ज को टक्कर मार दी। बाइक पर सवार तीनों लोग सड़क किनारे बाइक पलटने से गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में प्रसपा के संजीव कुमार और ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलिया लाया गया, जहां से सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां बेचेलाल नाम के व्यक्ति की मौत हो गई। नीरज और सुल्तान का यहां इलाज चल रहा है। यहां चालक हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि बाइक सवार पुलिस को देखकर घबरा गया था, जिसकी वजह से हादसा हुआ। थाना प्रभारी संपूर्णानगर सुनीत कुमार ने बताया कि परसपुर चौकी इंचार्ज संजीव कुमार का एक पैर टूट गया है, उनका ऑपरेशन होगा। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चौकी इंचार्ज कई फुट दूर जा गिरे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें