फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिट्टी की दीवार गिरी, मलबे में दबकर दो बच्चों की मौत

विज्ञापन
करन फाइल फोटो - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
धौरहरा (लखीमपुर खीरी)। क्षेत्र के सिसैया गांव में मिट्टी की कच्ची दीवार गिरने से घर के पास खेल रहे दो बच्चों की मलबे में दबकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे तहसीलदार की मौजूदगी में पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

कोतवाली धौरहरा क्षेत्र के सिसैया गांव निवासी कपिल कुमार और रामू के 13 वर्षीय पुत्र राहुल और 10 वर्षीय करन भार्गव घर के पास खेल रहे थे, तभी अचानक घर में बनी मिट्टी की दीवार भरभरा कर गिर गई। जिससे उसकी चपेट में आने से दोनों चचेरे भाइयों राहुल और करन की मलबे के नीचे दबकर मौके पर ही मौत हो गई। अचानक हुई घटना के बाद दोनों बच्चों के परिवारों में चीख पुकार मच गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे तहसीलदार धौरहरा अनिल कुमार यादव और कोतवाल विद्या सागर पाल ने दोनों बच्चों के शवों का पंचनामा भरवाकर शवों को वाहन से पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजवाया। अचानक हुई घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है।
पिता का रो-रोकर बुरा हाल, मां बार-बार हो रही बेहोश
धौरहरा। मृतक राहुल के पिता रामू का रो-रोकर बुरा हाल है। मां तो कुछ कह ही नहीं पा रही है, बार बार बेहोश हो जाती है। रामू के चार बच्चों मे राहुल सबसे बड़ा था, इसलिए सबसे दुलारा था।
विज्ञापन

पिता रामू के मुताबिक उसने बच्चों से कहा कि खाना खाकर खेलने जाना, लेकिन राहुल ने उनकी बात नहीं मानी। रामू के मुताबिक उसने कहा कि पापा अभी आता हूं, उसके बाद ये हादसा हो गया।
वहीं, करन के पिता कपिल का भी यही हाल है, वह भी कुछ कहने की स्थिति में नहीं है। रो रोकर बुरा हाल है। करन तीन बच्चों में दूसरे नंबर का था। करन की मां का कहना है कि काश वह खेलने नहीं जाता। उनका कहना है कि काफी देर तक मलबे के नीचे दबे रहने से दोनों बच्चों की मौत हो गई।

राहुल फाइल फोटो- फोटो : LAKHIMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें