फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसबी जवान की सड़क हादसे में मौत से परिवार में कोहराम

विज्ञापन
मृतक एसएसबी जवान विवेक की फाइल फोटो। - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
महंगापुर। बीती रात सड़क हादसे में एसएसबी जवान के जान गंवाने पर उसके परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एसएसबी जवान की कार गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई थी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। मृतक जवान की छह माह की पुत्री है।
विज्ञापन

मूल रूप से दिल्ली के जिला मेहरौली थाना जैतपुर के हरिनगर बदरपुर निवासी मेवाराम के 30 वर्षीय पुत्र विवेक कुमार की एसएसबी में 2011 में नियुक्ति हुई थी। वर्तमान में वह 39वीं वाहिनी एसएसबी गदनियां में तैनात थे। बीती रात वह निजी कार्य से हेडक्वार्टर पर सूचना देने के बाद कार से पलिया आए थे। यहां से रात में वापस जाते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से उनकी मौत हो गई। जिससे उनके पिता के साथ ही मां मुकेश देवी व पत्नी उमा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक विवेक की एक छह मात्र की पुत्री भी है। अचानक हुई मौत से साथी जवान व अधिकारी भी शोकाकुल हैं। एसएसबी कमानडेंट मुन्ना सिंह ने भी शोक जताया है। उधर एसएसबी जवान का शव शनिवार को पोस्टमार्टम के लिए पलिया सीएचसी से जिला मुख्यालय भेजा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें