फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यार्ड में ट्रॉली से कुचलकर किसान की मौत, हंगामा

विज्ञापन
किसान की मौत के बाद चीनी मिल गेट पर लगी भीड़। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
जंगबहादुरगंज (लखीमपुर खीरी)। डीसीएम श्रीराम लिमिटेड शुगर यूनिट अजबापुर में गन्ना आपूर्ति के लिए पहुंचे एक किसान की चीनी मिल के यार्ड में ट्रॉली के नीचे दबकर मौत हो गई, जिसके बाद किसानों ने मौके पर जमकर हंगामा काटा। मामले में मिल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने वहां पहुंचकर किसानों को समझा बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन

घटना बीती रात लगभग दो बजे की है जब पसगवां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पिपराग्रांट निवासी शेष नारायण वर्मा (25) पुत्र अवध नारायण वर्मा अजबापुर चीनी मिल में गन्ना आपूर्ति के लिए रात लगभग 12 बजे पहुंचा और चीनी मिल के गन्ना यार्ड संख्या छह में ट्रैक्टर ट्रॉली खड़ी करने के बाद वह ट्रॉली के नीचे ही सो गया। इसी दौरान ट्रॉली यार्ड की लाइन चलने पर मृतक की ट्रॉली के पीछे लगे लाइन में ट्रैक्टर चालक ने अपने वाहन को अनजाने में आगे बढ़ा दिया। जिससे अपनी ही ट्रॉली के नीचे सो रहे शेष नारायण वर्मा की ट्रॉली कुचलकर मौत हो गई । घटना की जानकारी मिलने पर किसानों ने हंगामा किया और रात दो बजे से सुबह आठ बजे तक गन्ना सप्लाई बंद रही। जिसकी वजह से वहां गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले में कार्रवाई और मदद का भरोसा देते हुए पीड़ित परिजन को शांत करवाया।
-
हादसा वाहन दुर्घटना से हुआ है। संबंधित ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है। मिल प्रबंधन मृतक गन्ना किसान के परिजनों के साथ है। पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की जाएगी ।
विज्ञापन

-पंकज कुमार सिंह, यूनिट हेड
-
मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर कार्यवाही की जाएगी।
-आदर्श कुमार सिंह, एसएचओ पसगवां
--
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत
जंगबहादुरगंज । लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर स्थित जंगबहादुर गंज बाईपास पर पनई चौराहे के करीब ट्रक की टक्कर से एक बाइक सवार की मौत हो गई ।
बरखेरियाजाट निवासी शिव कुमार गुप्ता (30) पुत्र बड़काई गुप्ता फेरी का काम करता था और बुधवार की सुबह वह बाइक पर घर से फेरी लगाने के लिए जा रहा था। इसी दौरान जंगबहादुरगंज बाईपास पर सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर लगने से शिव कुमार गुप्ता की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी पर जंगबहादुरगंज चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त बाइक व ट्रक को कब्जे में ले लिया। वहीं मौका पाकर ट्रक चालक भाग गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें