फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में किसान सहित दो लोगों की मौत

विज्ञापन
गोला में विकास चौराहे के घटनास्थल पर लगी भीड़। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ/ममरी (लखीमपुर खीरी)। दो थाना क्षेत्रों में अलग-अलग हुए सड़क हादसों में किसान सहित दो लोगों की मौत हो गई। वहीं एक बाइक चालक गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

हैदराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम अहमदनगर निवासी अनंत कुमार जोशी (65) पड़ोस के गांव ककलापुर निवासी गंगाराम की बाइक पर बैठकर गोला सामान की खरीदारी करने सुबह 8:30 बजे जा रहे थे। खुटार रोड पर विकास चौराहा पहुंचते ही सामने से आ रहे ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दोनों लोग सड़क पर गिर गए। इसी दौरान अनंत कुमार के ऊपर ट्रक का पहिया चढ़ गया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा बाइक चालक गंभीर घायल हो गया और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन दुकानदारों ने उसे पकड़कर पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल बाइक चालक को सीएचसी भेजवाया। अनंत कुमार जोशी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर ट्रक और उसके चालक को हिरासत में ले लिया है।
उधर, हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव जड़ौरा निवासी रहीम अली का 40 वर्षीय बेटा ईशा अली बुधवार रात गोला चीनी मिल में बैलगाड़ी तुलवाकर वापस घर जा रहा था। सिकंद्राबाद रोड पर गांव वैदाखेड़ा के पास अज्ञात कंटेनर ने उसकी बैलगाड़ी को टक्कर मार दी, जिससे उसकी रोड पर गिर कर मौके पर मौत हो गई, साथ ही बैलगाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद चालक कंटेनर समेत भागने में सफल रहा। मृतक के चचेरे भाई कलामुद्दीन की सूचना पर पहुंची हैदराबाद थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ सुनीत कुमार ने बताया कि अभी कोई रिपोर्ट लिखाने थाने नहीं आया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें