लखीमपुर खीरी। थाना नीमगांव क्षेत्र के शिवाला तिराहा पर बुधवार देर शाम ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार वालों को सौंप दिया है। चालक हेलमेट नहीं लगाए था।
हादसा बुधवार की देर शाम हुआ। सदर कोतवाली के गांव खंभारखेड़ा निवासी अंग्रेज सिंह (26) पुत्र हरभजन सिंह किसी काम से बाइक से मैगलगंज जा रहा था। शिवाला तिराहा के पास गोला की ओर से आ रहे ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घर वालों को हादसे की खबर दी और उसे जिला अस्पताल लाए, जहां उपचार के दौरान अंग्रेज सिंह की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिवार के लोग जिला अस्पताल पहुंच गए। कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक सदर राजकुमार वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार वालों को सौंप दिया गया है। संवाद