फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बल्लीपुर गांव में करंट से युवक की हुई मौत

विज्ञापन
झगईं में करंट से मृतक अखिलेश का फाइल फोटो। - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
मझगईं। रविवार रात जागरण देखकर घर लौटे बल्लीपुर निवासी युवक करंट की चपेट में आ गया। परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे ,जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के बड़े भाई ने मोबाइल चार्ज करते समय भाई के करंट लगने से मौत होना बताया है।
विज्ञापन

बल्लीपुर गांव निवासी चेतराम का 25 वर्षीय पुत्र अखिलेश कुमार तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसके दो भाई राजेश व साधू अपने परिवार के साथ अलग रहते हैं। जबकि वह मां रामजती व पिता के साथ रहता था। माता-पिता से अलग एक कमरे में वह सोता था। रविवार रात पास में ही दुर्गा माता मंदिर पर जागरण से आने के बाद वह लगभग दो बजे सो गया था। कुछ देर बाद रात में उसकी आवाज सुन जब भाई और अन्य लोग उसके कमरे में पहुंचे तो वह चारपाई के नीचे पड़ा था। पास में ही केबिल का एक टुकड़ा भी पड़ा था, जो बोर्ड से लगा हुआ था। युवक का शरीर गर्म देखकर लोग उसे लेकर पलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई साधू ने मोबाइल चार्ज करते समय लगे करंट से मौत होने की बात बताई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें