फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक पेड़ से टकराई, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंद्राबाद। नीमगांव कोतवाली क्षेत्र के भरेहटा गांव निवासी संजय की सड़क हादसे में मौत हो गई।
विज्ञापन

भरेहटा गांव निवासी सोहनलाल के पुत्र संजय (38) बुधवार शाम बाइक से लोहटा गांव गए थे, वहीं से वापस आते समय भरेहटा गांव के पूरब में बेचेलाल के खेत के निकट बाइक का संतुलन बिगड़ने से पेड़ से टकरा गई। इस घटना में संजय गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर बेहजम चौकी प्रभारी अनिल पांडेय ने सीएचसी भेजा, जहां डॉक्टर ने संजय को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंचे परिजन शव देखकर बिलख उठे। पुलिस ने मृतक का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक संजय हेलमेट नहीं लगाए थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें