फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार शिक्षामित्र घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फरधान। लखीमपुर-गोला मार्ग पर रुकुंदीपुर कस्बे के पास कार चालक ने एक बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार शिक्षामित्र घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक चालक हेल्मेट लगाए हुए था।
विज्ञापन

गांव गनेशपुर निवासी शिक्षामित्र श्याम सिंह शर्मा बीएलओ की ड्यूटी कर लखीमपुर जा रहे थे। रुकुंदीपुर के पहले खजांचीपुरवा गांव के पास तेज रफ्तार कार चालक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक कार मौके पर छोड़ कर भाग निकला। घायल शिक्षामित्र को गंभीर हालत में यूपी 112 से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रभारी निरीक्षक विमल गौतम ने बताया कार को कब्जे में लिया गया है।
बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार घायल
बिजुआ। भीरा निवासी हसरत अली बाइक से गुलरिया आ रहे थे इसी दौरान बिजुआ से इटकुटी के बीच पीछे से आ रही एक बोलेरो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर पीछे बैठे आसिब अली के साथ हसरत को हल्की चोटें आईं हैं। दुर्घटना में मोबाइल और लैपटॉप टूट गया। हादसे के बाद चालक बोलेरो लेकर फरार हो गया। ग्रामीणों ने घायल आसिब और हसरत को सीएचसी बिजुआ पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। पुलिस को तहरीर दी गई है। बाइक चालक हेल्मेट लगाए हुए था। संवाद
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से बच्ची घायल
ईसानगर। पुलिस चौकी खमरिया क्षेत्र में परसिया मार्ग पर एक बाइक सवार ने पिता के साथ जा रही सात साल की बच्ची को टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गई। गांव तमोलीपुर निवासी तेजपाल की परसिया रोड पर स्थित संतोषी माता मंदिर के पास सब्जी की दुकान है। रविवार शाम दुकान बंद कर पुत्री आयुषी के साथ घर जा रहे थे। खमरिया की तरफ से तेज गति से आ रही बाइक ने आयुषि को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें