फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक के आवास के पास ट्रांसफार्मर में लगी आग, भगदड़

विज्ञापन
धू धू कर जलता ट्रांसफार्मर। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कचहरी रोड पर पूर्व विधायक के आवास के निकट लगा ट्रांसफार्मर शुक्रवार की शाम धू धू कर जल उठा। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। ट्रांसफार्मर फुंकने से मोहल्ला थरवरनगंज की बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन

कचहरी रोड पर मोहल्ला थरवरनगज में पूर्व विधायक आरए उस्मानी के घर के निकट दो खंभों के बीच रखे ट्रांसफार्मर में अचानक आग भड़क उठी। आग की लपटे देख वहां भगदड़ मच गई। ठेले और खोमचे लेकर खड़े दुकान इधर-उधर भागने लगे। लोगों ने ट्रांसफार्मर में आग लगने की सूचना बिजली विभाग और फायर ब्रिगेड को दी। सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस फायर ब्रिगेड के साथ मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग लगने की वजह साफ नहीं हो सकी है। ट्रांसफार्मर फुंकने से मोहल्ला थरवरनगंज की बिजली गुल हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें