फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर गड्ढे बने काल, बाइक चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तिकुनियां। बेलरायां-तिकुनियां मार्ग पर बुधवार की शाम गड्ढे में अचानक बाइक असंतुलित होकर पलट गई, जिससे बिना हेलमेट बाइक चला रहा युवक घायल हो गया। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

हादसा बुधवार की शाम करीब सात बजे हुआ। अयोध्या में श्री रामजन्म भूमि मंदिर का पूजन होने पर थाना सिंगाही क्षेत्र के गांव सूरतनगर (निबौरिया) निवासी अवधेश कुमार (30) घर पर रोशनी करने के लिए मोमबत्तियां लेने बेलरायां कस्बा गया था। शाम को वापस आते समय उसकी बाइक उमरा चौराहा और नयापुरवा गांव के बीच सड़क पर बने गड्ढे में अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर भीड़ लग गई। सूचना पर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में घायल अवधेश का अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। परिवार वाले शव घर ले आए। शव पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। पत्नी और बच्चे बिलखने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। हादसे के बाद लोगों में सड़क निर्माण में घटिया सामग्री लगाने वाले जिम्मेदारों के खिलाफ रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें