फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से साइकिल सवार मां की मौत, बेटा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ममरी। मंगलवार को दोपहर करीब दो बजे ममरी-रोशननगर मार्ग पर एक कार ने पीछे से साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे साइकिल सवार बुजुर्ग मां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

थाना हैदराबाद के गांव परेली निवासी कमाल देवी (60) अपने पुत्र राजबहादुर (40) के साथ साइकिल से कस्बे की इलाहाबाद बैंक शाखा में राहत राशि निकालने आई थीं। वापस जाते समय एक कार ने उनकी साइकिल में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राजबहादुर गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद कार बेकाबू होकर रोड के नीचे खेत में जाकर पलट गई। वहीं चालक कार छोड़कर मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल राजबहादुर को 108 एंबुलेंस से सीएचसी गोला में भर्ती कराया है, जहां से डॉक्टर ने हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने कार और साइकिल कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ पुनीत कुमार ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें