मझगईं (लखीमपुर खीरी)। पलिया-निघासन रोड पर राजापुरवा मोड़ पर तेज गति से जा रही एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। घटना के दौरान कार में सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको इलाज के लिए पलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
निघासन रोड पर मजरा राजापुरवा मोड़ वाहन चालकों के लिए खतरा बनता जा रहा है। वहीं खतरनाक मोड़ पर स्पीड ब्रेकर न होने से यहां आए दिन हादसे हो रहे हैं। इसी को लेकर मंगलवार को निघासन की तरफ से तेज गति से जा रही कार मोड़ के पास अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। जिससे कार में सवार रुद्रपुर निवासी 25 वर्षीय गुरप्रीत सिंह और उनकी पत्नी कमलप्रीत कौर घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत दौड़कर कार में फंसे लोगों को निकाला और पलिया इलाज के लिए भेज दिया। बताया गया कि कमलप्रीत का निघासन के डिग्री कॉलेज में बीए फाइनल का पेपर था।