फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार, बाल-बाल बचे सवार

विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां। पलिया-संपूर्णानगर रोड पर एक कार अनियंत्रित होकर रोड किनारे पेड़ से टकरा गई। हालांकि कोई हताहत तो नहीं हुआ लेकिन कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद रोड पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

पलिया-संपूर्णानगर रोड पर त्रिकोलिया गांव के पास पलिया निवासी तीन लोग कार से संपूर्णानगर की तरफ जा रहे थे। इस दौरान त्रिकोलिया के पास उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर रोड किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। उधर कार में सवार लोग सीट बेल्ट लगाए होने के कारण बाल-बाल बच गए और कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। घटना के बाद राहगीरों की भीड़ रोड पर लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें