फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घोड़े से टकराई बाइक, चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मझगईं। निघासन रोड पर अचानक सामने आए एक घोड़े से टकराकर बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि घोड़ा व बाइक चालक दोनों काफी दूर जा गिरे। घटना में बाइक चला रहा किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे पीएचसी में भर्ती कराया गया है। घटना में बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर कस्बा निवासी श्याम किशोर गुप्ता का 16 वर्षीय पुत्र निखिल बाइक को धुलवाने गया था। जहां से वापस घर जाते समय कस्बा की पीएचसी के सामने हाईवे पर अचानक आए घोड़े से उसकी बाइक टकरा गई। टक्कर लगने से बाइक चला रहा निखिल व घोड़ा दोनों दूर जा गिरे जिससे वहां पर अफरा तफरी मच गई। दौड़कर लोगों ने जख्मी निखिल को पीएचसी में भर्ती कराया। चालक को हल्की फुल्की ही चोटें आईं, मगर बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। बाइक चालक ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें