फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉर्निंग वॉक कर रही महिला तालाब में डूबी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सुबह टहलने निकली महिला की आवास विकास कॉलोनी के निकट नहर पटरी के किनारे स्थित तालाब में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव तालाब से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला सुंदरपुरम निवासी विजय कुमार एक स्पेयर पार्ट्स की दुकान पर काम करते हैं। उनकी पत्नी नीलम गुप्ता (48) रोज की तरह रविवार की सुबह भी नहर पटरी पर टहल रहीं थीं। आवास विकास कॉलोनी के निकट नहर पटरी से सटे तालाब में गिरने से उनकी डूबकर मौत हो गई। कुछ देर बाद राहगीरों ने महिला का शव तालाब में पड़ा देखा। शव पड़े होने की सूचना पर तमाम लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर रोडवेज चौकी प्रभारी दीपक राय मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। महिला की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया। जिस जगह पर हादसा हुआ। वहां पर तालाब नहर पटरी के पास ही है। परिवार वालों को आशंका है कि किसी वाहन आदि से बचने के लिए नीलम पटरी से किनारे हुईं। इसी बीच उनका संतुलन बिगड़ गया और वह तालाब में गिर गईं, जिससे उनकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि परिवार वाले पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे, लेकिन पंचायतनामा व पोस्टमार्टम के कागजात तैयार होने के कारण शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें