फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइकों की भिड़ंत में पांच लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगबहादुरगंज। जंगबहादुरगंज-मोहम्मदी मार्ग पर कोतवाली पसगवां कोतवाली क्षेत्र में दो बाइक आमने-सामने भिड़ गईं। हादसे में बिना हेलमेट दोनों बाइकों के चालक समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

हादसा गुरुवार की रात करीब नौ बजे हुआ। जिला सीतापुर की कोतवाली पिसावां के ग्राम बेनियापुर निवासी रामकुमार (35), श्याम सुंदर (40) रामकुमार की पुत्री पूजा (22) बाइक से आ रहे थे। पसगवां कोतवाली क्षेत्र में कस्बे के निकट समाने से आ रही बाइक ने सीधी टक्कर मार दी। इस बाइक पर मोहम्मदी कोतवाली के ग्राम बगरेठी निवासी बौरे (48) और रज्जन (50) सवार थे। टक्कर से पांचों बाइक सवार घायल हो गए। घायलों को पसगवां सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें