भीखमपुर। कस्ता भीखमपुर मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया है। मौके पर पहुंची यूपी 112 पुलिस ने उसे सीएचसी भेज दिया।
कस्ता भीखमपुर मार्ग पर रजुआपुर नहर के डंडे के पास हुए हादसे में रामपाल (45) निवासी लालपुर घर से समान लेने बाइक से कस्बे चौराहे की दुकान पर आया था। वहां से वापस लौटते समय करीब चार बजे किसी वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें उसके सिर पर गंभीर चोटें आ गईं। उसने सिर पर हेलमेट नहीं लगा रखा था। मौके पर पहुंची भीखमपुर पुलिस पिकेट और ग्रामीणों की सूचना से 112 पुलिस ने मितौली सीएचसी भेज दिया है। संवाद