फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांड़ ने बुजुर्ग को पटक कर मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजुआ (लखीमपुर खीरी)। भीरा थाना क्षेत्र के हर्रेया गांव में 85 साल के बुजुर्ग को सांड़ ने पटककर मार डाला। उधर मैलानी थाना क्षेत्र में सांड़ के हमले से युवक जख्मी हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

भीरा थाना पुलिस चौकी बिजुआ क्षेत्र के हर्रेया गांव निवासी नत्थू लाल पुत्र कंधई (85) घर से पास के खेत में शौच को जा रहे थे। तभी गांव में आवारा घूम रहे एक आवारा सांड़ ने नत्थू को देखते ही उन पर हमला कर दिया। लोगबाग जब तक बचाते सांड़ के हमले से बुजुर्ग काफी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उनके नाक, मुंह से खून आने लगा। घर वाले जब तक नत्थू को लेकर अस्पताल जाते, तब तक उनकी मौत हो गई। परिवार वालों ने क्षेत्रीय लेखपाल को सूचना दे दी, लेकिन कोई भी पुलिस कार्रवाई नहीं की।
संसारपुर। मैलानी थाना गांव डाटपुर में शनिवार दोपहर 35 वर्षीय जागेश घर के बाहर लघुशंका करने जा रहे थे, तभी गांव में विचरण कर रहे सांड़ ने उसे पटक दिया। सांड़ के हमले में घायल युवक को ग्रामीणों ने एंबुलेंस द्वारा बांकेगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। डाटपुर निवासी पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह ने बताया कि उनके गांव में सांड़ की बहुत दहशत है। वह छोटे-छोटे बच्चों को भी मारने के लिए दौड़ा लेता है। ग्रामीणों ने सांड़ को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन


इससे पहले भी सांड़ कर चुका है लोगों पर हमला
बिजुआ। हर्रेया गांव में जिस सांड़ ने बुजुर्ग की जान ली है, वह पहले भी कई लोगों को घायल कर चुका है। लोग बताते हैं कि सांड़ अक्सर रास्ता रोक कर खड़ा हो जाता है, जिससे वाहन निकलने तक का रास्ता बदं हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें