फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली का हाइटेंशन तार टूटा, बाल-बाल बचे विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलरिया। जिला पंचायत इंटर कॉलेज बिजुआ के मैदान में बिजली का हाईटेंशन लाइन का तार मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे अचानक टूट कर गिर गया, जिससे विद्यार्थी बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

जिला पंचायत इंटर कॉलेज बिजुआ के मैदान से होकर बिजली की हाइटेंशन लाइन निकली है। मंगलवार को खंड शिक्षाधिकारी बृजेश त्रिपाठी, ग्राम पंचायत अधिकारी शिवाशीश श्रीवास्तव कॉलेज के अंदर रोड निर्माण के लिए नाप करा रहे थे। उस समय वहां मजदूर और विद्यार्थी भी मौजूद थे। अचानक तार से चिंगारी निकली और तार टूट कर गिर गया। गनीमत रही कि बिजली का प्रवाह होने से खंड शिक्षाधिकारी ने बिजुआ हाइड्रिल के जेई को फोन कर तुरंत लाइन की बिजली आपूर्ति बंद कराई, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। खंड शिक्षाधिकारी ने कॉलेज के ऊपर से विद्युत लाइन हटाने के लिए एक पत्र भी दिया। इससे पहले भी प्रधानाचार्य कॉलेज के ऊपर से गुजरने वाली बिजली की लाइन को हटाने के लिए विद्युत विभाग को पत्र लिख चुके हैं लेकिन इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें