फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कटे मां-बेटी के शव की शिनाख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगबहादुरगंज। शाहजहांपुर-रोजा रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ी से कटने वाली मां-बेटी के शव की शिनाख्त हो गई है। वह थाना मैगलगंज के गांव कुकरगोती की रहने वाली थी और अपनी आठ माह की बेटी की दवा लेने जंगबहादुरगंज आई थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार वालों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जंगबहादुरगंज रेलवे स्टेशन के पश्चिमी साइड में गांव मस्तीपुर के निकट गेट नंबर 17 पर एक महिला व उसकी आठ माह की बच्ची की मालगाड़ी से कटकर मौत हो गई थी। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवा दिया था। शुक्रवार को शव की शिनाख्त हो गई है। हरदोई जिले के गांव कूचीखेड़ा निवासी मृतका के भाई रजनीश ने महिला के शव की शिनाख्त अपनी बहन ज्ञानदेवी (30) व आठ माह की भांजी विशाखा के रूप में की है। रजनीश ने बताया कि उसकी बहन ज्ञानदेवी का विवाह कोतवाली मैगलगंज क्षेत्र के ग्राम कुकुरगोती निवासी अतुल कुमार के साथ हुआ था। एक माह पूर्व उसकी बहन उसके घर आई थी। गुरुवार को अपनी दवा लेने पुत्री विशाखा के साथ जंगबहादुरगंज गई थी। रास्ते में ट्रेन से कटकर दोनों की मौत गई। जंगबहादुरगंज चौकी पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें