फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत-बस्ती मार्ग पर निर्माणाधीन पुलिया में कार घुसी, पांच लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खीरी टाउन। नकहा क्षेत्र के पीलीभीत-बस्ती राजमार्ग पर निर्माणाधीन पुलिया के लिए बेरिकेडिंग न होने पर मंगलवार रात एक कार निर्माणाधीन पुलिया में घुस गई। इस घटना में कार सवार सभी पांच लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी भेजा।
विज्ञापन

एक ही परिवार के महिलाओं समेत पांच लोग मंगलवार देर शाम धौरहरा के सरसवा गांव से लखीमपुर गंगोत्री नगर रिश्तेदार के यहां एक समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। रात करीब नौ बजे अचानक कार नकहा क्षेत्र के पीलीभीत-बस्ती राजमार्ग पर निर्माणाधीन पुलिया में घुस गई। घटना से कार में सवार लोगों की चीखपुकार मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी तत्काल चौकी पुलिस को दी। मौके पर जब तक पुलिस पहुंची तब तक ग्रामीणों ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाल लिया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायल सचिन कुमार (25) पुत्र जयप्रकाश, लक्ष्मी देवी (35) पत्नी लवकुश, शिवम कुमार (23), सोनाली देवी (22) पत्नी शिवम कुमार, डेढ़ वर्षीय लविश कुमार पुत्र लवकुश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नकहा में भर्ती कराया गया। कार के चालक ने बताया हाईवे पर बेरीकेडिंग न होने के कारण कार पुलिया में घुसी। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी मानपाल सिंह नकहा ने कहा कि घटना की तहरीर मिलने पर जिम्मेदारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें