फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़ी स्कूली बस में निजी बस ने मारी टक्कर, सात बच्चों सहित आठ लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
निघासन (लखीमपुर खीरी)। स्कूली बच्चों को बस में बैठाते समय पीछे से आ रही पलिया यूनियन की एक बस ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बस गड्ढे में चली गई। बस में सवार सात छात्र और एक अभिभावक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्रों को एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया। वहां पर इलाज के बाद छात्रों को घर भेज दिया गया। स्कूली बस चालक समेत कई लोगों का कहना है कि कोहरा अधिक होने और निजी बसे के चालक के फोन पर बात करने के कारण यह हादसा हुआ।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह करीब आठ बजे कस्बे के एब्लॉन पब्लिक स्कूल की बस बच्चों को लेने के लिए बम्हनपुर गई थी। कई छात्रों को उसमें बैठाने के बाद चालक अन्य छात्रों को बैठाने के लिए बम्हनपुर गुरुद्वारे के पास रुका। इस बीच पीछे से आ रही पलिया यूनियन की प्राइवेट बस ने स्कूली बस को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसमें सवार कक्षा सात की छात्रा जिज्ञासा पुत्री गणेश निवासी लोधपुरवा, खैरहना फार्म निवासी छात्र नवनीत, शुभ पुत्र कमलजीत, पलक, अनमोल पुत्र आशीष जायसवाल, खुशप्रीत और हरिनेक पुत्र इंद्रजीत घायल हो गए। बताते है कि बच्चों को बस में बैठाने आए इंद्रजीत भी इस घटना में घायल हो गए, उनका दायां पैर टूट गया। बस चालक नीरज ने बताया कि बच्चों को हल्की चोटें आई हैं। सीएचसी में इलाज के बाद उनको घर भेज दिया गया है। पुलिस ने निजी बस को कब्जे में ले लिया है।
बस को टक्कर लगते ही मची अफरातफरी
जैसे ही निजी बस ने टक्कर मारी स्कूल जाने के लिए बस में बैठे बच्चों में अफरातफरी मच गई। बस के नीचे खड़े कुछ अभिभावक बच्चों को बचाने के लिए कुछ दूर दौड़े लेकिन तब तक बस गड्ढे में चली गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि गड्ढे में जाकर बस रुक जाने से बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन

स्कूल बस सड़क किनारे काफी दूरी पर खड़ी थी। निजी बस तेज रफ्तार से पीछे से आई और स्कूली बस को टक्कर मार दी। ऊपर वाले का शुक्र है कि बड़ी दुर्घटना बच गई। अभी पुलिस को तहरीर नहीं दी है। बच्चों को हल्की चोटें आईं थी। इलाज के बाद घर भेज दिया गया है।
- आरके कश्यप, अध्यक्ष एब्लॉन पब्लिक स्कूल निघासन
बच्चों को स्कूल ले जाने के लिए खड़ी बस में तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी। बस को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। मामूली रूप से घायल बच्चों को स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

-दीपक शुक्ला, थाना इंचार्ज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें