फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मझगईं। सड़क हादसे में घायल भगवंतनगर निवासी एक युवक लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत से उसके मासूम बच्चों व पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
विज्ञापन

भगवंतनगर निवासी बाबूराम का 35 वर्षीय पुत्र राजकुमार शुक्रवार को किसी काम से बाइक से नौगवां गया था। यहां काम निपटाकर वह वापस आ रहा था। इस दौरान सामने मवेशी आ गया जिसे बचाने के चक्कर में बाइक दीवार से जा टकराई। हेलमेट न होने से राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया वहां से जिला अस्पताल तथा बाद में लखनऊ रेफर कर दिया गया। तीसरे दिन सोमवार को इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी जानकी देवी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। चौकी इंचार्ज उग्रसेन सिंह ने बताया कि मृतक के छोटे भाई रवींद्र ने तहरीर दी है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत
पलियाकलां। बीते सोमवार को पलिया-निघासन रोड पर पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास मोहल्ला अहिरान निवासी 60 वर्षीय अरविंद कुमार को बाइक ने टक्कर मार दी थी। वह पैदल अपने फार्म हाउस से पलिया आ रहे थे। जिनको इलाज के लिए पलिया से जिला अस्पताल रेफर किया गया था। जिला अस्पताल से लखनऊ जाते समय उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें