मितौली। थाना क्षेत्र के कस्ता सीतापुर मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक बाइक सवार को वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक चालक ने हेलमेट नहीं लगाया था।
पिपरझला के रहने वाले आशीष कुमार मिश्रा (40) पुत्र अवधेश कुमार मिश्रा लोनी चीनी मिल के बनिका सेंटर पर बतौर कांटा इंचार्ज कार्यरत थे। शुक्रवार शाम तौल समाप्त कर वह बाइक से अपने गांव वापस आ रहा था। इसी दौरान कस्ता सीतापुर मार्ग पर पिपरझला के पास चटौरा मोड़ पर बाइक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में आशीष की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही एसओ अनिल कुमार सैनी मय पुलिस बल के मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। मृतक अपने पीछे पत्नी, दो बेटियां और दो बेटे छोड़ गया है। आशीष की मौत से परिजन में कोहराम मच गया। संवाद