फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, दंपती जख्मी, बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैगलगंज (लखीमपुर खीरी)। बाई कुआं गांव से मैगलगंज दवा लेने जा रहे बाइक सवार को एक ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दंपती घायल हो गए जबकि उसके एक साल के बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। चालक हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

बाइक सवार सर्वेश और उसकी पत्नी बाईपास के पास ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में सर्वेश एवं उसकी पत्नी जहां गंभीर रूप से घायल हो गयी वहीं उनके एक वर्षीय बेटे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है, वही दंपती को इलाज के लिए सीएचसी भेजा गया है। घायल सर्वेश से जानकारी करने पर पता चला कि उसका बेटा प्रवेश कुछ दिनों से बीमार था, जिसकी दवा लेने के लिए वह मैगलगंज जा रहा था।
ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार घायल
फूलबेहड़ थाने के सुथरी गांव निवासी एक युवक को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी, जिससे सड़क पर गिरकर वह बुरी तरह जख्मी हो गया।
बताया गया कि आकाश गिरि (28) पुत्र श्रीनिवास गिरि किसी काम से सरवा गया था। इसी दौरान गांव से कुछ दूर पहले ही सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से आकाश बुरी तरह घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। घायल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। प्रभारी निरीक्षक एसएन सिंह ने बताया कि युवक हेलमेट नही लगाए हुए था। फिलहाल ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें