फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक चालक ने दंपती समेत तीन को रौंदा, पति की मौत, दो घायल

विज्ञापन
ओयल में सड़क हादसे के बाद मौके पर लगी भीड़ - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
ओयल (लखीमपुर खीरी)। सुबह पड़ोसी के साथ लखीमपुर-सीतापुर फोरलेन पर टहल रहे दंपती समेत तीन लोगों को एक गिट्टी भरे ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में महिला के पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी व दूसरा पड़ोसी युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने दोनों को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

हादसा सोमवार की सुबह करीब छह बजे हुआ। कसबे के मोहल्ला मुराउटोला निवासी उत्तम राज (32) पुत्र रामबिलास सुबह टहलने घर से निकले थे। साथ में पत्नी पूजा (30) और पड़ोसी प्रत्यूष विश्वकर्मा पुत्र अनिल विश्वकर्मा भी था। जैसे ही तीनों हनुमान मंदिर के पास लखीमपुर-सीतापुर फोरलेन पर आए। इसी बीच गिट्टी भरे तेज रफ्तार ट्रक ने तीनों को रौंद दिया। उत्तम राज ट्रक के बीच पहियों में फंस कर करीब 150 मीटर तक घिसटते चले गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी पूजा और प्रत्यूष टक्कर लगने से दूर जा गिरे, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। डॉक्टर के मुताबिक पत्नी पूजा के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। हादसे की खबर पर बड़ी संख्या में लोग और प्रभारी निरीक्षक खीरी फतेह सिंह चौकी पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। चौकी इंचार्ज दिलीप प्रजापति ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा, जहां से महिला की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे और दूसरे युवक को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार वालों को सौंप दिया है। इधर पुलिस ने हादसे के बाद भाग रहे ट्रक को चालक समेत पीछा कर पकड़ लिया। पुलिस ने चालक मोहम्मद शुएब खान को गिरफ्तार कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक खीरी फतेह सिंह ने चालक से पूछताछ की। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। मृतक अपने पीछे दो पुत्र अर्पित (10) और उत्कर्ष (8) को पीछे छोड़ गया है। हादसे के बाद परिवार वालों का रो-रोकर हाल बेहाल है। मोहल्ले में मातमी सन्नाटा छाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें