कुछ लोग हाथियों की करीब से फोटो और वीडियो बनाने लगे थे। जिसके बाद हाथियों के झुंड ने उनको दौड़ा दिया इसमें तीन लोगों के गिरते पड़ते भागने का वीडियो भी वायरल हुआ है। रोड जाम होने से कई वाहन चालक वापस डिगनिया तिराहे तक गए और उसके बाद चंदनचैकी होकर पलिया तक आए। जिसके चलते उनको काफी समय लगा और अधिक व्यय भी उठाना पड़ा। राहगीरों ने बताया कि करीब 40-50 हाथियों का झुंड था। काफी शोर शराब मचाने पर ही हाथियों का झुंड जंगल में गया।
नेपाल के बर्दिया पार्क से निकलकर दुधवा पहुंच रहे हाथी
नेपाल के बर्दिया नेशनल पार्क से निकलकर जंगली हाथियों का झुंड दुधवा नेशनल पार्क में आया है। बताया जाता है कि हर साल सीमा से लगे बर्दिया राष्ट्रीय पार्क से जंगली हाथियों का झुंड दुधवा पार्क आ जाते हैं। इस बार भी झुंड आया है और दुधवा रोड के आसपास उनकी चहलकदमी देखी जा रही है। इसमें नर, मादा और बच्चों समेत करीब 35-40 हाथी हैं। बताया गया कि हाथियों का झुंड मानसून शुरू होने से पूर्व आ जाता है और मानसून खत्म होने के बाद यहां से नेपाल को पलायन कर जाता है।