फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: शैक्षिक और सामाजिक मुद्दों को लेकर विद्यार्थी परिषद का हल्लाबोल, डीएम को सौंपा ज्ञापन

Tue, 04 Mar 2025 02:09 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

एबीवीपी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में कलक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी कार्यालय के सामने पार्क में धरने पर बैठ गए। यहां नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन
एबीवीपी पदाधिकारियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी में शैक्षिक और सामाजिक मुद्दों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के बैनर तले छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में जुलूस के रूप में कलक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी कार्यालय के सामने पार्क में धरने पर बैठ गए। विद्यार्थियों ने भ्रष्टाचार समेत अन्य समस्याओं को लेकर यहां जोरदार नारेबाजी की। 

विज्ञापन


एबीवीपी के प्रदर्शन की सूचना पर एडीएम संजय सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने विद्यार्थियों से बात की, लेकिन वे लोग डीएम को ज्ञापन देने की बात पर अड़ गए। इस पर डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल और एसपी संकल्प शर्मा वहां पहुंचे और विद्यार्थियों से ज्ञापन लिया। 

ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने समाज कल्याण विभाग के छात्रावास में चल रहा वन स्टाप सेंटर बंद कर उसे छात्रा-छात्राओं के रहने के लिए देने की मांग की। साथ ही शिक्षण संस्थानों के जर्जर भवनों की मरम्मत, राजकीय पुस्तकालय में नई पुस्तकों समेत विद्यार्थियों के बैठने की उचित व्यवस्था कराने, जिला अस्पताल में व्याप्त भ्रष्टाचार को समाप्त कराने समेत कई मांगें रखी हैं। प्रदर्शन में विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक अजय पांडेय, प्रांतीय सह मंत्री लक्ष्मी पांडेय समेत बड़ी संख्या में कार्यक्रम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें