फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: नीट में धांधली का आरोप लगाकर भड़के एबीवीपी कार्यकर्ता, नारेबाजी

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम महेंद्र बहादुर सिंह को ज्ञापन देते अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के का
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। नीट में धांधली का आरोप लगाते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता और पदाधिकारी भड़क गए। कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर गड़बड़ी करने वालों पर सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की। कहा कि अगर दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती है तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे कलक्ट्रेट में डीएम को ज्ञापन देने पहुंचे। व्यस्त होने की वजह से डीएम ने अतिरिक्त एसडीएम को ज्ञापन लेने के लिए भेज दिया। इस पर एबीवीपी कार्यकर्ता और भड़क गए। कहा कि वे लोग इतनी दूर से आए हैं तो क्या डीएम खुद ज्ञापन लेने नहीं आ सकते हैं। ज्ञापन लेने के लिए डीएम को आना होगा। एसडीएम और कार्यकर्ताओं में कुछ देर तक बहस भी होती रही।
हालांकि बाद में डीएम महेंद्र बहादुर सिंह कार्यकर्ताओं से ज्ञापन लेने पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि नीट में खामियां सामने आई हैं। संस्था का भ्रष्टाचार सामने आया है। इसको लेकर अखिल विद्यार्थी परिषद देश व्यापी आंदोलन कर रही है। डीएम को ज्ञापन सौंपने के बाद कार्यकर्ता वापस लौट गए।
विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन के दौरान विभाग संयोजक अमन गुप्ता, प्रांत कार्यसमिति सदस्य अमन वर्मा, आंदोलन प्रमुख मानस सिंह, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य अजय पांडेय, जिला सह संयोजक विनीत अवस्थी, तहसील संयोजक सुधांशु प्रजापति, नगर सह मंत्री ऐश्वर्य, अभय, अखिलेश सिंह, मुकेश, मनीष, उमंग, कृष्णा, प्रखर, नितिन, करन, अरमान, सौम्य, विजय, प्रशांत, आदित्य आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें