फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार अनुपस्थित रहने पर तीन शिक्षकों की सेवा खत्म

Tue, 10 May 2016 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो-लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
टीचर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बीईओ की आख्या पर बीएसए ने की कार्रवाई 
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारियों के निरीक्षण में लंबे समय से अनुपस्थित रहने और विभागीय आदेशों की अवहेलना, बीएसए की नोटिसों का स्पष्टीकरण ने देने और अनुशासनहीनता के चलते बीएसए ने अलग-अलग विकास खंडों के तीन शिक्षकों की सेवा समाप्त कर दी है।
विकास खंड बिजुआ के बीईओ अनुराग मिश्रा ने अपनी निरीक्षण आख्या में 16 मार्च को बीएसए को बताया कि दिनेश चंद्र वर्मा सहायक अध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय बझेड़ा 4 नवंबर 2015 से बिना किसी सूचना के अनुपस्थित चल रहे हैं। परिवीक्षा अवधि में इतने लंबे समय से विद्यालय से अनुपस्थित रहना घोर अनुशासनहीनता एवं कदाचार का परिचायक है। इसके क्रम में बीएसए कार्यालय से शिक्षक को नोटिस जारी कर तीन दिन में स्पष्टीकरण देने को कहा लेकिन शिक्षक ने कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया। बीएसए कार्यालय से 27 अप्रैल को फिर दिनेश चंद्र वर्मा को नोटिस देकर सात दिन के अंदर स्पष्टीकरण देने के साथ सेवा समाप्ति की चेतावनी दी गई लेकिन शिक्षक ने कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया। बीएसए ने बीईओ को आदेश दिया कि स्थलीय निरीक्षण मय साक्ष्य आख्या उपलब्ध कराएं। बीईओ की आख्या के बाद बीएसए ने लंबे समय से अनुपस्थित रहने एवं विभागीय आदेशों की अवहेलना का दोषी मानते हुए सहायक अध्यापक दिनेशचंद्र वर्मा की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह बीईओ पसगवां ने 31मार्च 2016 को निरीक्षण आख्या देकर बताया कि विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय फरिया पिपरिया की  सहायक अध्यापक रविता 30 नवंबर से बिना किसी सूचना के विद्यालय से  लंबे समय से अनुपस्थित हैं। इसके अलावा बीईओ बेहजम ने निरीक्षण आख्या में बताया कि उच्च प्राथमिक विद्यालय ढखिया खुर्द के प्रधानाध्यापक हरिश्चंद्र वर्मा बिना किसी अवकाश के लंबे समय से अनुपस्थित हैं। इन शिक्षकों के अनुपस्थित रहने से शिक्षण व्यवस्था के साथ विद्यालयों की रंगाई पुुताई और अन्य महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित होते हैं तथा छात्रों का हित बाधित होता है।बीएसए ने इन दोनों शिक्षकों को नोटिस देकर साक्ष्यों सहित स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए। इन दोनों शिक्षकों ने स्पष्टीकरण नहीं दिया। बीएसए ने अंतिम अवसर देते हुए सात दिन में साक्ष्यों सहित स्पष्टीकरण देने को कहा लेकिन शिक्षक न तो उपस्थित हुए और न ही कोई स्पष्टीकरण दिया। इसके बाद बीएसए ने बीईओ से स्थलीय निरीक्षण कर आख्या सहित जांच उपलब्ध कराने को कहा। बीईओ की आख्या के बाद बीएसए ने उच्च प्राथमिक विद्यालय बझेड़ा विकास खंड बिजुआ के सहायक अध्यापक दिनेशचंद्र वर्मा,  प्राथमिक विद्यालय फरिया पिपरिया की सहायक अध्यापक रविता और उच्च प्राथमिक विद्यालय ढखियाखुर्द विकास खंड बेहजम के प्रधानाध्यापक हरिश्चंद्र वर्मा की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें